विजय दशमी के मौके पर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात द्वारा क्षेत्र में ड्रग्स के विरुद्ध एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत नवप्रभात अपनी टीम के साथ विकासनगर क्षेत्र के हर घर हर दुकान में जाकर लोगों को ड्रग्स के विरुद्ध जागरूक करेंगे। अभियान की शुरूआत आज विकासनगर बाजार से शुरू की गई है। इस दौरान नवप्रभात ने कहा हमारा प्रयास है कि हम विकासनगर के हर परिवार को इस आंदोलन से जोड़ें और ड्रग्स के कारोबार को खत्म करने के लिए सरकार को प्रेरित करें।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.