Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

जिन्होंने मुझे उकसाया, उन्हें जवाब दिया…एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भड़के

संदीप रेड्डी वांगा को कुछ लोग बोल्ड फिल्मकार मानते हैं, जबकि कुछ उन पर महिलाओं को अपनी फिल्मों में गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हैं. आलोचना हो या तारीफ संदीप हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में आई उनकी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल के साथ भी ऐसा हुआ. फिल्म की तारीफ भी हुई. इसने बंपर कमाई भी की और साथ ही इस फिल्म को कई वजहों से आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा.