Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

जेल का जवाब वोट से… AAP का नया चुनावी कैंपेन लॉन्च

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नया चुनावी कैंपेन ‘जेल का जवाब वोट से’ लॉन्च किया. संजय सिंह, संदीप पाठक और गोपाल राय ने मिलकर इस कैंपेन को लॉन्च किया. दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं.