Breaking News

जयपुर: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत, कई घायल     |   पंजाब में सियासी हलचल, SAD विधायक मनप्रीत अयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल     |   मोदी सरकार के 12 साल पर खड़गे का तंज, बोले- गरीबों से काम और रोटी छीनी जा रही     |   संजीव अरोड़ा केस में ED का एक्शन, दिल्ली-नोएडा समेत कई ठिकानों पर रेड     |   चंडीगढ़-मोहाली में कैब संकट! 16 जून तक ओला-उबर ड्राइवरों का आंदोलन     |  

बंगाल में TMC को एक और झटका, जबरन वसूली के मामले में नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से TMC के नेताओं पर कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। अब टीएमसी नेताओं के अरेस्ट होने की सूची में एक और प्रमुख नाम जुड़ गया है। TMC के नेता और बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के पार्षद तथा निगम के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता को सोमवार को कथित तौर पर रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

सब्यसची दत्ता को बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने राजारहाट स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सब्यसाची दत्ता पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप काफी समय से लग रहे थे।  पिछले कुछ वर्षों में, सब्यसाची दत्ताबिधाननगर-राजारहाट इलाके में एक प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय राजनीति तथा नागरिक प्रशासन में अहम भूमिका निभाई है। उनकी गिरफ़्तारी उन्हें उन कई प्रमुख पूर्व सत्ताधारी पार्टी नेताओं और जन-प्रतिनिधियों की सूची में शामिल करती है, जो राज्य में सरकार बदलने के बाद से जांच के दायरे में आए हैं या गिरफ्तार किए गए हैं।

सब्यसाची दत्ता की गिरफ़्तारी ऐसे समय में हुई है जब तृणमूल कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह के संकेत तेजी से सामने आ रहे हैं। अभिषेक बनर्जी के विरोधी TMC के 20 विधायक दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक करने के बाद NDA में शामिल होने के इच्छुक हैं।दत्ता को बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने राजारहाट स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सब्यसाची दत्ता पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप काफी समय से लग रहे थे। पिछले कुछ वर्षों में, दत्ता बिधाननगर-राजारहाट इलाके में एक प्रभावशाली चेहरा रहे हैं और उन्होंने स्थानीय राजनीति तथा नागरिक प्रशासन में अहम भूमिका निभाई है।