Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

सास को लेकर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

लगभग 3 महीने बिग बॉस के घर में बिताने के बाद अब अंकिता लोखंडे अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौट आई हैं. बाहर आते ही उन्होंने अपने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी. हाल ही में ईटाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने उनकी सास के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है और साथ ही ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस ने पति विक्की जैन और उनके डाइवोर्स को लेकर वायरल हो रही अफवाहों का भी खंडन किया है. तो आइए जान लेते हैं कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अंकिता ने अपने रिश्तों को लेकर क्या सफाई दी है.

बिग बॉस के घर में अपने गेम को लेकर बात करते हुए अंकिता ने कहा कि मुझे नहीं पता कि शो में मेरे रिश्तों का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, लेकिन जिस तरह से हम शो में अपनी जिंदगी जी रहे थे, मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हो रही थी. वो देखकर अब मुझे लगता है कि मुझे कंट्रोल करना चाहिए था. मेरे रवैये के कारण मेरे परिवार के सभी लोग प्रभावित हुए हैं. और मैं इस बात के लिए खुद को दोषी मानती हूं. लेकिन मेरा इरादा कभी भी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं रहा है.