Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

एनिमल ने चटाई पठान और जवान को 10वें दिन धूल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल को दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग फिल्म देखने के लिए लगातार सिनेमाघर पहुंच रहे हैं. इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है खासतौर पर रणबीर कपूर और बॉबी देओल की. फिल्म में रणबीर का उनके पिता के लिए प्यार दर्शकों के दिलों को छू रहा है. वहीं बेजुबान होकर भी बॉबी देओल की एक्टिंग की दहाड़ लोगों के कानों में गूंज रही है. फिल्म की कमाई ने मेकर्स और स्टार्स को काफी खुश कर दिया है.

एनिमल की रिलीज का आज 11वां दिन हैं और कमाई के मामले में ये फिल्म बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात देती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने पहले ही दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. ऐसे में फिल्म के 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और गदर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.