Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अनिल विज ने एग्जिट पोल के अनुमानों को किया खारिज, कहा- पार्टी हरियाणा चुनाव जीतेगी

Haryana: बीजेपी नेता अनिल विज ने शनिवार को एग्जिट पोल की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ही हरियाणा में चुनाव जीतेगी। विज ने कहा, "एग्जिट पोल की पोल कई बार खुल चुकी है। लोकसभा में भी खुली थी, अब भी खुलेगी। हरियाणा में बीजेपी जीत रही है और बीजेपी ही सरकार बनाएगी।"

वोटिंग के बाद शनिवार को कई एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है। सर्वे का कहना है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 50 या उससे अधिक सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 30 से कम सीटें मिलने का अनुमान है। ज्यादातर एग्जिट पोल में इडियन नेशनल लोकदल की सीटों की संख्या जेजेपी से अधिक बताई जा रही है, जबकि दूसरों को 10 सीटें तक मिलने का अनुमान है।