Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

शहजादा-प्रतीक्षा के सपोर्ट में आईं अंगूरी भाभी, प्रोड्यूसर्स पर साधा निशाना

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दो लीड एक्टर्स शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को हाल ही में सीरियल से बाहर कर दिया गया था. इस घटना को लगभग 20 दिन हो गए हैं. लेकिन इससे जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने टर्मिनेशन के पूरे मामले में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को सपोर्ट किया है. साथ ही शिल्पा ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) पर भी निशाना साधा है. आपको बता दें, 8 साल पहले शिल्पा शिंदे को भी उनके सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ से बाहर का रास्ता दिखाया गया था.