Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

आंध्र प्रदेश CM नायडू का 'सुपर' तोहफा, महिलाओं को बांटी 5,555 ई-साइकिलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने चित्तूर जिले के प्रजा वेदिका सभा में 'गरीबों की सेवा' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने महिला लाभार्थियों को पांच हजार पांच सौ पचपन ई-साइकिलें बांटीं। 'सुपर साइकिल' नाम की ई-साइकिलें एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इसका मकसद पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और महिलाओं के सफर को आसान बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें हर महीने डेढ़ हजार रुपये तक बचत करने में मदद मिलेगी। महज 24 घंटों के भीतर पांच हजार पांच सौ पचपन ई-साइकिलों के वितरण ने जिले में नया रिकॉर्ड कायम किया है।