केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने, हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की अपील की और ये भी कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ चौतरफा अभियान चलाया जाएगा। अमित शाह ने यहां अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा के 55 पीड़ितों मौजूदगी में ये भी कहा कि माओवादी 31 मार्च, 2026 को अंतिम सांस लेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया है कि देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा को मिटा दिया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अपने अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है क्योंकि यह समस्या अब छत्तीसगढ़ के केवल चार जिलों तक ही सीमित है।
उन्होंने कहा कि माओवादियों ने एक बार पशुपतिनाथ (नेपाल) से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) तक कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई थी लेकिन मोदी सरकार ने उसे तबाह कर दिया। गृह मंत्रालय जल्द ही राज्य सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए कल्याणकारी योजना बनाएगा।
अमित शाह ने नक्सलियों से हथियार डालने की अपील की
You may also like
यूपी में 16,254 दिव्यांगजनों को मिला सरकारी योजना का लाभ, योगी सरकार ने बांटे 20 हजार से अधिक सहायक उपकरण.
गोवंश संरक्षण के लिए योगी सरकार की नई पहल, चारे के बदले किसानों को मिलेगी जैविक खाद.
यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को नवंबर का मानदेय, योगी सरकार ने जारी किए ₹41.03 करोड़.
यूपी के खिलाड़ियों का नेशनल एथलेटिक्स में जलवा, जीते 5 गोल्ड मेडल.