कांग्रेस ने गुजरात पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अमित चावड़ा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे शक्तिसिंह गोहिल का स्थान लेंगे। इसके साथ ही डॉ. तुषार चौधरी को गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने हालिया उपचुनावों में पार्टी को मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।
अमित चावड़ा इससे पहले भी गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वे अनुभवी संगठनकर्ता माने जाते हैं। वहीं डॉ. तुषार चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी समुदाय से आने वाले वरिष्ठ नेता हैं। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस की जनाधार विस्तार रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त
You may also like
संगीत सोम का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर.
पीलीभीत में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार तैयार करेगी नया औद्योगिक केंद्र.
दीपोत्सव पर रामायण के प्रसंगों से सजेगी अयोध्या, दीवारों पर दिखेगी त्रेता युग की झलक.
संगीत सोम का दावा- अगले दीपोत्सव में काशी और मथुरा में भी जलेंगे दीप.