Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

एक गुलाबी शहर की अद्भुत कहानी, क्या आप जानते हैं?

पिंक सिटी के नाम से आज जयपुर देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि जयपुर का नाम पिंक सिटी क्यों पड़ा। आखिर इसके पीछे की क्या कहानी है। दरअसल, बहुत कम लोग जानते है होंगे कि जयपुर के गुलाबी शहर बनने की आखिर ऐतिहासिक कहानी क्या है। तो आइए जानते हैं कि कैसे जयपुर का नाम पिंक सिटी क्यों रखा गया. 

साल 1853 में ब्रिटेन महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस ऑफ वेल्स के युवराज अल्बर्ट जयपुर आने वाले थे। इस खुशी में महाराजा सवाई राम सिंह ने पूरे शहर को सजा दिया। उन्हें सजावट करते हुए एक विचार आया कि क्यों ना शहर को एक रंग में रंग दिया जाये। उन्होने इस बारें में अपने उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। और सभी की सहमती से पूरे शहर को गुलाबी रंग में रंग दिया।

जब प्रिंस अल्बर्ट जयपुर पहुँचे तो उन्होने पूरे शहर को गुलाबी रंग में रंगा देखा तो उनके मुंह से पिंक सिटी नाम निकला. तभी से जयपुर को पिंक सिटी के नाम बोला जाने लगा. और आज जयपुर को पिंक सिटी यानी गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने लगा।