Breaking News

यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |   डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, राजभवन में ली शपथ     |  

अली अब्बास जफर ने नई एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग की शुरू, अहान पांडे का फर्स्ट लुक जारी

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है, जो यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बन रही एक हाई-ऑक्टेन एक्शन रोमांस फिल्म है। इसकी जानकारी जफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी, जिसके बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने पोस्ट के साथ ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे की एक दमदार फर्स्ट लुक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह YRF के क्लैपबोर्ड के पीछे गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं।

जफर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “And it BEGINS,” और अहान पांडे व YRF को टैग किया। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे एक बड़े बजट और मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। अहान पांडे के अलावा फिल्म में शरवरी, बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे भी नजर आएंगे।

‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर अली अब्बास जफर इस फिल्म में भी अपने खास स्टाइल और भव्यता का तड़का लगाने वाले हैं। इससे पहले फरवरी में जफर ने इस प्रोजेक्ट की झलक साझा करते हुए अहान पांडे के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “Power isn't given... It's taken... Ready to roll @ahaanpandayy।” अहान पांडे हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में अनीत पड्डा के साथ नजर आए थे। यह फिल्म एक सिंगर और एक गीतकार की प्रेम कहानी पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने इसकी भावनात्मक गहराई, शानदार अभिनय और मधुर संगीत के लिए काफी सराहा।