Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

अंतरिक्ष से मिलेगा हवा, पानी और बाढ़ का अलर्ट

इसरो ने शुक्रवार सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) को लॉन्च किया. यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुई. इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ लॉन्चिंग के सफल होने की पुष्टि की. पहले मिशन लॉन्च करने की तारीख 15 अगस्त रखी गई थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख 16 अगस्त की गई.

इसरो की इस लॉन्चिंग को ऐतिहासिक बताया गया है.ऐसे में सवाल है कि क्या है EOS-08 मिशन, यह कैसे काम करेगा और इस मिशन से क्या-क्या फायदा होगा?