Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

दिल्ली धमाके के बाद आगरा में अलर्ट जारी, कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दिल्ली में हुए धमाके के बाद अब ताजनगरी आगरा भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी ली जा रही है। यात्रा करने वालों से यात्रा का उद्देश्य और पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है। वहीं, डॉग स्क्वाड सहित तमाम जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। स्टेशन पर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।