Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ब्रजमंडल यात्रा के लिए हरियाणा के नूंह में अलर्ट

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा आज सुबह करीब 10 बजे अरावली की वादियों में बसे प्राचीन नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होगी. यहां श्रद्धालु, हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान नलेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और फिर यात्रा की शुरुआत करेंगे. ब्रजमंडल यात्रा नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर होते हुए शाम 5 बजे पुनहाना में सिंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर मंदिर पहुंचेगी और वहां ब्रजमंडल यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त मंजूरी मिली है.