Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

दिल्ली अग्निकांड के बाद मेरठ में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच तेज

दिल्ली के होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मेरठ अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। ये अभियान 10 जून तक चलने वाला है। इसके तहत तीन टीमें शहर के होटलों, अस्पतालों, मॉल और बैंक्वेट हॉलों में फायर फाइटिंग सिस्टम, अलार्म और आपातकालीन निकास की गहन जांच कर रही हैं। विभाग ने उपकरणों को चलाकर उनकी क्रियाशीलता भी देखी। सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है साथ ही वैध फायर एनओसी न होने वाले प्रतिष्ठानों को इसे जल्द लेने के निर्देश दिए गए हैं।