Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

सास डिंपल कपाड़िया संग महाकाल की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, मांगी मन्नत

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले बुधवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनकी सास और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी मौजूद रहीं। पूजा-अर्चना के बाद अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने न सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरे देश और अपने परिवार के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा लगा... मैंने देश और परिवार के लिए प्रार्थना की कि हमारा देश हमेशा आगे बढ़े और तरक्की करे।”

उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे स्थित महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। यहां की भस्म आरती सबसे प्रमुख अनुष्ठानों में से एक है, जो ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच की जाती है। मंदिर की परंपरा के अनुसार, इस आरती से पहले बाबा महाकाल के कपाट खोले जाते हैं और पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर और शहद) से अभिषेक किया जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। करीब 14 साल बाद दोनों की जोड़ी एक साथ काम कर रही है। इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिस्सू सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इस अप्रैल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।