Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का किया समर्थन

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ‘वोट चोरी’ नहीं बल्कि ‘डकैती’ है। यादव ने कहा, ‘‘यह चोरी नहीं है। चोरी छोटी होती है। यह खुलेआम की गई डकैती है।’’
गांधी ने आरोप लगाया था कि देश में जानबूझकर वोटों की चोरी की जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता ‘विजन इंडिया: स्टार्टअप समिट’ में भाग लेने के लिए बेंगलुरू में थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर यादव ने कहा कि उन्होंने अभी तक बूथ स्तर का विश्लेषण नहीं किया है, लेकिन उन्होंने नतीजे देखे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव एक लोकप्रिय चेहरा हैं और महागठबंधन सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ था। हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक है, जबकि विपरीत पक्ष का दृष्टिकोण विभाजनकारी है।’’