Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

क्रैश हुआ अजित पवार का विमान, नेता समेत 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे। ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ है। प्लेन में 6 लोगों के सवार होने की सूचना है। प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की पूरी जांच की जा रही है। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।