Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

एडवांस बुकिंग में धड़ाम हुई अजय देवगन की ‘मैदान

बस कुछ घंटे बचे हैं. 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में इस साल की सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है. अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की ‘मैदान’ का फैन्स को इंतजार है. ईद के मौके पर ये दोनों फिल्में दर्शकों के बीच उतारी जानी है. एक ओर जहां ‘मैदान’ कानूनी पचड़े में फंसती नजर आई हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म के लिए सबकुछ सही जा रहा है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखने के बाद ‘मैदान’ के मेकर्स की टेंशन डबल हो जाएगी. दरअसल फिल्म की इस बार रिलीज को जिस वजह से एक दिन आगे बढ़ाया गया था, वो कुछ खास काम आती नजर नहीं आ रही.