Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

बेटी आराध्या संग जमकर थिरकीं ऐश्वर्या राय, लेकिन फिर जो हुआ…

कभी एयरपोर्ट, तो कभी अवॉर्ड फंक्शन में, बॉलीवुड की ये पॉपुलर मां-बेटी की जोड़ी अक्सर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं और हो भी क्यों न… बच्चन परिवार के हर सदस्य का लाइमलाइट में रहना आम बात है. मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय जितना खुद चर्चा में रहती हैं, उतना ही उनकी बेटी आराध्या भी सुर्खियों बटोरती नजर आ जाती हैं. दरअसल बेटी आराध्या का हाथ थामकर ऐश्वर्या राय बच्चन को तो आपने अक्सर एयरपोर्ट से बचते-बचाते निकलते हुए देखा होगा, लेकिन इसी बीच इस मां-बेटी की जोड़ी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें दोनों डांस करती नजर आ रही हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन की एक्टिंग, स्टाइल, खूबसूरती से लेकर निजी जिंदगी तक, सबकुछ शुरुआत से चर्चा में रही है. तो वहीं अब आराध्या भी मम्मी की ही तरह सुर्खियों में रहने लगी हैं. त्योहारों में हो या फिर दूसरे अवॉर्ड फंक्शन में… आराध्या बच्चन का अंदाज हर बार वायरल हो जाता है, जिसके चलते कई बार वो ट्रोल भी हो चुकी हैं.