Breaking News

महाराष्ट्र: इच्छा मृत्यु मामलों के लिए अस्पतालों में मेडिकल पैनल बनाने का आदेश     |   UP: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद हटेगी, 30 दिन का दिया गया समय     |   पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए     |   पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा सांसद चुने गए     |   बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाला: BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी को SIT ने किया गिरफ्तार     |  

एअर इंडिया विमान की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग, अमृतसर से भरी थी उड़ान

बर्मिंघम में एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। इस फ्लाइट ने अमृतसर से ब्रिटेन के लिए उड़ान भरी थी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम (UK) जाने वाली फ्लाइट के संचालन दल ने बताया कि यह घटना 4 अक्तूबर की है।लैंडिंग से ठीक पहले बोइंग 787 विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अचानक सक्रिय हो गई, लेकिन इसके बावजूद विमान सुरक्षित रूप से बर्मिंघम में लैंड कर गया। रैट का अचानक सक्रिय होना दोनों इंजन फेल होने समेत कई अन्य संकेत देता है।

एयर इंडिया ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित लैंड कराया गया है। रैम एयर टरबाइन (RAT) आपात स्थिति में अपने आप सक्रिय हो जाती है, खासकर जब विमान के दोनों इंजन फेल हो जाएं या इलेक्ट्रॉनिक या हाइड्रोलिक सिस्टम पूरी तरह से बंद हो जाए। यह टरबाइन हवा की गति से बिजली पैदा कर आपातकालीन ऊर्जा प्रदान करती है। अचानक रैट के सक्रिय होने से किसी अनहोनी के अंदेशे ने सबके अंदर डर पैदा कर दिया। मगर विमान सुरक्षित लैंड कर गया। इससे सभी लोगों ने राहत की सांस ली। 

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडियाने अपने बयान में कहा, “4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट AI117 के पायलटों ने फाइनल अप्रोच के दौरान विमान की रैम एयर टरबाइन के सक्रिय होने की पहचान की। हालांकि विमान ने बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और इस दौरान जांच मेंसभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक पैरामीटर्स सामान्य पाए गए। एयरलाइन ने यात्रियों की कुल संख्या या अन्य तकनीकी विवरण साझा नहीं किए, लेकिन बताया कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाकी जा रही है। घटना के बाद एयर इंडिया ने बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली रिटर्न फ्लाइट को रद्द कर दिया है, क्योंकि विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। जून 2025 में एयर इंडिया के एक अन्य बोइंग 787 विमान के क्रैश के संभावित कारणों में इंजन फेल, हाइड्रोलिक या इलेक्ट्रिकल फेल्योर और सॉफ्टवेयर खराबी शामिल थीं।