Breaking News

महाराष्ट्र: शरद पवार से मिलने पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक पहुंचे विधायक रोहित पवार     |   SC ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को फाइनल करने एक और हफ्ते का समय बढ़ाया     |   विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक कल, इंडिया-EU FTA, भारत-US डील पर होगी चर्चा     |   शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट     |   महाराष्ट्र: गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते NCP प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती     |  

इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एयर इंडिया ने एडवाइजरी की जारी

इथियोपिया के अफार क्षेत्र में स्थित Hayli Gubbi ज्वालामुखी में 23 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद राख का गुबार पूर्व की ओर फैलते हुए अरब सागर और भारतीय उपमहाद्वीप तक पहुंच चुका है. इसका असर भारतीय उड़ानों पर भी पड़ रहा है. नतीजतन कई फ्लाइट्स को कैंसिल किया जा रहा है. इस स्थिति को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. 

एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा, "हम इस स्थिति पर बेहद ही करीबी नजर बनाए हुए हैं और अपने ऑपरेटिंग क्रू के साथ लगातार संपर्क में हैं. फिलहाल एयर इंडिया की उड़ानों पर कोई बड़ा असर नहीं है. यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारी ग्राउंड टीमें नेटवर्क पर यात्रियों को सहायता और अपडेट देती रहेंगी."

इंडिगो ने भी यात्रियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, "Hayli Gubbi ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद राख के बादल पश्चिमी भारत की ओर बढ़ने की रिपोर्ट है. हम समझते हैं कि यह खबर चिंता पैदा कर सकती है, लेकिन आपकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हमारी टीमें अंतरराष्ट्रीय एविएशन बॉडीज़ के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं. हम सभी आवश्यक सावधानियों के साथ सुरक्षित और भरोसेमंद संचालन के लिए तैयार हैं. किसी भी असुविधा को कम करने के लिए हम लगातार अपडेट देते रहेंगे."

Akasa Air ने जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी के लिए 24 और 25 नवंबर की उड़ानें रद्द कर दी KLM Royal Dutch Airlines ने अपनी एम्स्टर्डम-दिल्ली (KL 871) और दिल्ली-एम्स्टर्डम (KL 872) उड़ानें रद्द कीं। IndiGo ने यात्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स को इथियोपिया में ज्वालामुखी की एक्टिविटी से निकलने वाली राख के गुबार की वजह से होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. आकासा एयर, इंडिगो और KLM उन एयरलाइंस में शामिल हैं जिन्होंने राख के गुबार की वजह से कुछ फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं. इथियोपिया में हाल ही में हेलीगुब्बी ज्वालामुखी के फटने से उठे राख के बादल फ्लाइट ऑपरेशन पर असर डाल रहे हैं.