Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के 166 पीड़ित परिवारों को दिया अंतरिम मुआवजा

निजी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कहा कि उसने पिछले महीने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के 166 पीड़ित परिवारों को अंतरिम मुआवजा दे दिया है। इसके अलावा 52 अन्य पीड़ितों के परिवारों को भुगतान की प्रक्रिया जारी है। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ एयर इंडिया ने मारे गए 229 यात्रियों में से 147 के परिवारों और दुर्घटनास्थल पर जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिवारों को अंतरिम मुआवजा जारी कर दिया है।’’

विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि जमीन पर जान गंवाने वालों सहित कुल मृतकों की संख्या 260 थी। इसके अलावा 52 अन्य लोगों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर लिया गया है और परिवारों को अंतरिम मुआवजा जारी किया जाएगा। टाटा समूह की विमानन कंपनी ने स्पष्ट किया कि अंतरिम भुगतान को किसी भी अंतिम मुआवजे के साथ समायोजित किया जाएगा। टाटा समूह ने दुर्घटना पीड़ितों को समर्पित 'एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट' भी पंजीकृत किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, इसने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए बीजे मेडिकल कॉलेज छात्रावास के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में सहयोग देने का संकल्प भी लिया है।