Breaking News

इंडियन नेवी को GRSE से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन वॉटरक्राफ्ट मिले     |   ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हुआ’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘जो गोली चलाता है, उसका जवाब गोली से देना चाहिए’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |  

दुबई से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विमान से उतारे यात्री

दुबई से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकल्प प्रदान किए हैं, जिनमें मुफ्त री-शेड्यूलिंग और पूर्ण धनवापसी शामिल है। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। इससे पहले जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था।

वहीं, हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो फ्लाइट की गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि मौसम खराब रहने के कारण इंडिगो की उड़ान गया हवाई अड्डे पर दोपहर ढाई बजे लैंड की। करीब एक घंटा रुकने के बाद दोबारा फ्लाइट को दरभंगा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। जब फ्लाइट दरभंगा के लिए रवाना हुई, तब जाकर यात्रियों मे चैन की सांस ली। हैदराबाद की फ्लाइट से पहुंचे यात्री ने बताया कि फ्लाइट निर्धारित समय से उड़ान भरकर दरभंगा एयरपोर्ट के लिए आ रही थी। लेकिन अचानक गयाजी एयरपोर्ट पर लैंड करा दी गई। जिसकी वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। फ्लाइट के अचानक डायवर्ट होने पर कुछ देर के लिए यात्री चिंतित हो गए, लेकिन सकुशल पहुंच गए। 

इसके अलावा कल 29 सितंबर को दोपहर के वक्त गुवाहाटी के LGBI एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब, इंडिगो की एक फ्लाइट में धुआं निकलने लगा, जैसे जैसे धुआं बढ़ता गया यात्रियों में अफरा तफरा होने लगी, कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी तो, तुरंत फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया। गनीमत रही कि प्लेन ने उड़ान नहीं भरी थी, उस वक्त प्लेन रनवे पर रुका हुआ था, लगभग आधे यात्री उसमें बैठे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के बाद प्लेन रनवे पर रुका रहा और यात्रियों को टैक्सी बे में  वापस भेजा गया।

शुरुआत में लोगों को लगा कि हो सकता है ये AC की नमी हो, लेकिन धीरे धीरे धुआं बढ़ता चला गया, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया। इंडिगो 6E 565 की फ्लाइट सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना होने वाली थी, लेकिन तभी तकनीकी खराबी के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। जिसके बाद अगली उड़ान में भेजना का आश्वासन दिया गया।

यात्रियों ने बताया कि जब धुआं बढ़ने लगा, तो वे बहुत डर गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है और वे सुरक्षित हैं या नहीं। हालांकि, एयरलाइन के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की और यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों ने बताया है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि धुआं क्यों निकला और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि विमानन सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हुई इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है।