Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

क्रू सेफ्टी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया पर लगा 80 लाख रुपये का जुर्माना

विमानन नियामक डीजीसीए ने टाटा ग्रुप के नियंत्रण वाली एयर इंडिया पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। एयर इंडिया के खिलाफ उड़ान डयूटी समय सीमा और फ्लाइट क्रू मेंबर के लिए फटीग मैनेजमेंट सिस्टम यानी चालक दल को आराम करने के लिए पर्याप्त समय न देने का उल्लंघन करने पर डीजीसीए ने कार्रवाई की है।

नागर विमानन महानिदेशालय ने जनवरी में एयर इंडिया का मौके पर जाकर ऑडिट किया था। इस दौरान जमा किए गए सबूतों के आधार पर ये फैसला लिया गया है। नियामक ने एक मार्च को इस मामले में एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एयरलाइन ने जवाब दाखिल किया, जिसे डीजीसीए ने संतोषजनक नहीं पाया।