Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

Ahmedabad Plane Crash: PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवार से मुलाकात के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. पीएम मोदी यहां सबसे पहले विमान हादसे वाली जगह पहुंचे और जायजा लिया. इसके बाद सीधे अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की. इस हादसे में चमत्कार से विश्वास नाम के एक व्यक्ति की जान बच गई, जिनसे आज प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली. वे विमान के अंदर सीट नंबर 11ए पर बैठे हुए थे.

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 265 लोगों की मौत हुई है. 12 जून को दोपहर के समय अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटना का शिकार हो गई. वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बस कुछ मिनटों बाद ही यह हादसा हुआ. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री थे. बोइंग कंपनी के B-787 ड्रीमलाइनर विमान में यह हादसा हुआ.

विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय थे. वहीं 53 ब्रिटिश नागरिक थे. इसके अलावा विमान में एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली थे. उनके साथ विमान में अन्य 12 लोग थे, जिनमें दो पायलट और 10 चालक दल के सदस्य थे.