Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

Ahmedabad Plane Crash: शोक में डूबा देश, CM योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

गुजरात में अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस भयावह घटना के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी सार्वजनिक और सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। इसी कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम और बैठकों को स्थगित कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित होने थे, लेकिन अब वे सभी रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, लखनऊ में आयोजित होने वाला 'अल्पसंख्यकों का पैगाम: मोदी के साथ मुसलमान' नामक एक बड़ा सम्मेलन, जिसमें मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले थे, अब रद्द कर दिया गया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद जश्न मनाना उचित नहीं है। यह समय संवेदना और एकजुटता का है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और दोनों मुख्यमंत्री भी आने वाले थे, लेकिन सभी ने कार्यक्रम रद्द कर शोक प्रकट किया है।