Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

अहमदाबाद विमान हादसे में प्रियंका गांधी ने सुधारात्मक कदम उठाने का किया आह्वान, बोली- ये एकजुटता दिखाने का समय

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों का पता चलने के बाद भविष्य में लोगों की जान बचाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। अपने लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए केरल के दो दिवसीय दौरे पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूरा देश इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त कर रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुख की घड़ी में एकजुट होना चाहिए और इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों तथा मेडिकल छात्र समेत अन्य लोगों के परिवारों के प्रति यथासंभव एकजुटता दिखानी चाहिए। ये एक ऐसा क्षण है, जब हमें साथ मिलकर एकजुटता दिखाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि ये पता लगाना भी महत्वपूर्ण है कि ‘‘क्या गलत हुआ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच की जा रही है। मुझे यकीन है कि जांच एजेंसियां अगले कुछ दिनों में देश को बता देंगी कि क्या हुआ था। फिर भविष्य में लोगों और जीवन की रक्षा के लिए जो भी सुधारात्मक उपाय करने की आवश्यकता होगी, वे किए जाएंगे।’’ 

गुरूवार दोपहर अहमदाबाद से 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (एआई 171) विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद मेघाणीनगर में बी जी मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 24 अन्य की भी मौत हो गई।