Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

30 से भी ज्यादा साल बाद, श्रीलंका PM अमरसूर्या ने हिंदू कॉलेज का किया दौरा

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने आज अपने पूर्व संस्थान हिंदू कॉलेज का दौरा किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। कॉलेज की प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा अमरसूर्या ने 1991 से 1994 तक दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की। अमरसूर्या 16 से 18 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। अमरसूर्या के आगमन पर परिसर के संकाय सदस्यों एवं छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य अंजू श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। सांगानेरिया सभागार में आयोजित समारोह में भाग लेने से पहले उन्होंने समाजशास्त्र विभाग के संकाय सदस्यों और कुछ छात्रों के साथ-साथ कॉलेज संसद के सदस्यों से भी बातचीत की। इस अवसर पर परिसर में एकत्र हुए संकाय सदस्यों, वर्तमान छात्रों और अन्य पूर्व छात्रों ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री की यात्रा पर खुशी और उत्साह जाहिर किया।