Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पत्रकारों को कराया परिसर भ्रमण

Ram Temple: अयोध्या में राम मंदिर के पूरा होने के बाद पहली बार पत्रकारों को मंदिर परिसर का दौरा कराया गया, जहां उन्हें पूरी संरचना के साथ-साथ चल रहे निर्माण कार्यों को भी दिखाया गया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर की प्रगति और भव्यता को प्रदर्शित करने के लिए पत्रकारों को आमंत्रित किया था।

अधिकारियों ने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य, जिसमें ‘परिक्रमा पथ’ भी शामिल है, वो पूरा हो चुका है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर काम अभी भी जारी है।

13 अप्रैल से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर की बाहरी सीमा में स्थित मंदिरों में दर्शन करने और प्रार्थना करने की इजाजत भी दी जाएगी।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर की मूल योजना सरल थी, लेकिन अंतिम रूप से ये बेहद भव्य और दिव्य बन गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर की यात्रा एक लंबी ऐतिहासिक और कानूनी प्रक्रिया को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में परिसर के एक हॉल में लगभग 500 सालों तक फैले विवाद के लंबे कानूनी इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि दूसरे हॉल में पुरातात्विक खुदाई के दौरान मिली कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे स्थल की प्राचीनता को समझने में मदद मिलेगी।”