Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक बनने वाले हैं माता-पिता

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और डायरेक्टर अभिषेक पाठक जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। ओबेरॉय एक्शन थ्रिलर "खुदा हाफिज" में काम करने के लिए जानी जाती हैं। अभिषेक पाठक "दृश्यम 2" और "उजड़ा चमन" जैसी फिल्मों के डायरेक्टर हैं। इस कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साथ पोस्ट करके ये खुशखबरी शेयर की। कैप्शन में लिखा था, "हमारी लव स्टोरी को उसका सबसे प्यारा हिस्सा मिल गया है - एक छोटा सा आशीर्वाद हमारी दुनिया में आ रहा है।" फरवरी, 2023 को गोवा में दोनों ने शादी की।