Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

अभिनेत्री कामिनी कौशल का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिंदी सिनेमा की शुरुआती अभिनेत्रियों में से एक कामिनी कौशल का उनके मुंबई स्थित घर में निधन हो गया। पारिवार के करीबी मित्र ने बताया कि वे 98 वर्ष की थीं। अभिनेत्री कामिनी कौशल ने 1946 में क्लासिक फिल्म "नीचा नगर" से अपने करियर की शुरुआत की और 2022 तक कई फिल्मों में अभिनय किया।

कभी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार, कौशल ने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर की तिकड़ी के साथ काम किया। उनकी आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस 95 साल की उम्र में आमिर खान की 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में थी।

परिवार के एक करीबी दोस्त साजन नारायण ने बताया, "गुरुवार देर रात मुंबई स्थित अपने घर पर उनका निधन हो गया। फरवरी में वे 99 साल की हो जातीं।" अभिनेत्री के परिवार में तीन बेटे हैं - श्रवण, विदुर और राहुल।