Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

एक्टर-पॉलिटिशियन कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और तमिल भाषा और सभ्यता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। हासन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया और प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें साझा कीं। कमल हासन ने पोस्ट में लिखा, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तमिलनाडु के लोगों के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे, जिनमें सबसे प्रमुख था कीलाडी की प्राचीनता को मान्यता प्रदान करने में तेजी लाना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा की शाश्वत महिमा को विश्व के सामने प्रदर्शित करने में तमिल लोगों को अपना सहयोग प्रदान करें।’’