Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

अभिनेता शाहिद कपूर ने 'फर्जी 2' की शूटिंग की शुरू

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने मशहूर थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। शाहिद ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर अपलोड करके ये खबर साझा की। उन्होंने लिखा, " 'फर्जी 2' का पहला दिन... फिर से काम पर।" इस पोस्ट में शाहिद के साथ फिल्म निर्माता जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी. के., जिन्हें राज और डीके के नाम से जाना जाता है, की तस्वीर भी शामिल है। अगली पोस्ट में, अभिनेता ने अपनी तस्वीरों का एक ब्लैक एंड व्हाइट कोलाज साझा किया, जिस पर " 'फर्जी 2' " लिखा हुआ था।

"फर्जी" का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था, जिसमें शाहिद ने सनी की भूमिका निभाई थी। सनी एक प्रतिभाशाली छोटा कलाकार है, जो एक लगभग असली जैसा नकली नोट बनाने के बाद नकली नोटों के कारोबार की दुनिया में कदम रखता है। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए इस सीरीज में राशि खन्ना और विजय सेतुपति ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं और इससे शाहिद का ओटीटी डेब्यू भी हुआ था।

फरवरी में, फिल्म निर्माता जोड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करके सीरीज के निर्माण की झलक दिखाई, जिस पर "राउंड 2 प्रगति पर है। 'फर्जी 2' लिखा हुआ था। इस पोस्ट को शाहिद कपूर ने भी दोबारा साझा किया था। अभिनेता हाल ही में बार विशाल भारद्वाज की फिल्म "ओ'रोमियो" में नजर आए थे। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।