Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ एक्शन

अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. अवैध खनन मामले में ईडी काफी समय से जांच करने में लगी हुई है. इस साल की शुरुआत में भी ईडी ने सुरेंद्र पंवार और उनके साथियों के घर पर छापा मारा था.

ईडी सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार करने के लिए अपने साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को लेकर पहुंची थी. धन शोधन का यह मामला हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज की गई कई एफआईआर से सामने आया. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि यमुनानगर और आसपास के जिलों में लीज अवधि खत्म होने के बाद और कोर्ट के आदेश के बाद भी बोल्डर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन होता रहा.