Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Mumbai: कोस्टल रोड पर दो वाहनों में हुई टक्कर, दुर्घटना के कारण यातायात प्रभावित

महाराष्ट्र के मुंबई में गुरुवार की सुबह दो वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे के बाद यातायात काफी प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह दो वाहनों के बीच हुई दुर्घटना के कारण मुंबई के कोस्टल रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारी ने बताया कि ये घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई, जब नई सड़क के दक्षिण-बाउंड लेन पर एक वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया।

पुलिस ने कुछ समय के लिए लेन को बंद कर दिया और यातायात को डायवर्ट कर दिया, जिसके कारण कैरिजवे पर जाम लग गया। उन्होंने बताया कि बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात की आवाजाही सामान्य हो गई।

तटीय सड़क परियोजना का उद्देश्य बांद्रा-वर्ली सी लिंक के साथ सीधा संपर्क को जोड़ना है, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा के समय को कम करना और संपू्र्ण आवागमन के अनुभव को बेहतर बनाना है।