Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बेहद हृदयविदारक घटना... बेंगलुरु भगदड़ में हुई लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बेंगलुरू में हुई भगदड़ की घटना को “बेहद हृदय विदारक” बताया। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही हृदयविदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भगदड़ में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र ने दावा किया कि इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है।