Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

महाराष्ट्र से दिल्ली और बिहार तक सियासी यात्राओं का दौर

लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की हलचल बढ़ने के साथ ही सियासी यात्राओं का दौर शुरू हो गया है. एनसीपी प्रमुख अजित पवार इन दिनों महाराष्ट्र की यात्रा पर निकले हुए हैं तो जेल से जमानत पर बाहर आए आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया शुक्रवार से दिल्ली में पदयात्रा शुरू कर रहे हैं. इतना ही नहीं आरजेडी के नेता और पूर्व डिप्ट सीएम तेजस्वी यादव शनिवार से अपनी बिहार यात्रा का आगाज कर सकते हैं. इन तीनों की यात्राओं के अपने-अपने राजनीतिक मायने हैं.