Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

सूरत में निर्माणाधीन मेट्रो पुल के एक हिस्से में आई दरार

गुजरात के सूरत में निर्माणाधीन मेट्रो पुल के हिस्से को पिलर पर रखे जाने के बाद उसमें दरार आ गई। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। जिस हिस्से में गड़बड़ी आई है, उसे बदला जाएगा। ये हिस्सा एक दर्जन बॉक्स गर्डर वाले स्पैन का हिस्सा है। 

कंपनी ने कहा कि चूंकि पुल का भार अभी भी लॉन्चिंग गर्डर पर है, इसलिए स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का पालन करके उस हिस्से को हटाया जा सकता है।