Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

PM मोदी के आवास पर आया नया सदस्य, नाम रखा ‘दीपज्योति’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जानवरों के प्रति प्रेम कई बार सामने आता है. हाल ही में एक बार फिर पीएम मोदी का जानवरों से प्रेम दिखाई दिया. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर बताया, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है. यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि एक नन्ही सी गाय है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर गाय का नाम रखने की कहानी सुनाते हुए कहा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’ लोक कल्याण मार्ग पर पीएम आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है. प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है. इसलिए, मैंने ‘दीपज्योति’ नाम रखा है.