Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

रुद्रपुर में पत्नी की कथित हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पत्नी की कथित हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर के सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया, "हमें कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। आरोपी फरार था, लेकिन हमने उसे रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।"

13 नवंबर को दुर्गा कॉलोनी निवासी विमला देवी की शिकायत पर पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र वीरेंद्र राम के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को धर्मपुर जाने वाले एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसने 2020 में मधु से प्रेम विवाह किया था। उसके किसी दूसरी महिला के साथ विवाहेतर संबंधों की वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 12 नवंबर को हुए झगड़े के दौरान अनिल ने मधु पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।