Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

AIIMS में ट्रांसजेंडर क्लिनिक, हार्मोन थेरेपी से लेकर जेंडर सर्जरी तक मिल रहा इलाज

दिल्ली में स्थित AIIMS में वर्ष 2021 से ट्रांसजेंडर क्लिनिक संचालित किया जा रहा है, जहां ट्रांसजेंडर समुदाय को मेडिकल, मानसिक और सामाजिक सहयोग दिया जा रहा है। यहां ट्रांसजेंडर की आवश्यकता के अनुसार हार्मोन थेरेपी व सर्जरी की जाती है। एंडोक्रिनोलॉजी विभाग में पूरी जांच के बाद हार्मोन इलाज शुरू किया जाता है, साथ ही मानसिक काउंसलिंग भी दी जाती है। एक साल तक हार्मोन थेरेपी और 18 वर्ष की उम्र के बाद सर्जरी की सलाह दी जाती है, जिसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग करता है। वर्तमान में करीब 600 मरीज फॉलोअप में हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कवर हो रहा है। आईसीडी-11 में जेंडर परिवर्तन को अब मानसिक बीमारी नहीं माना जाता। सर्जरी तकनीक भी काफी उन्नत हो चुकी है और इस वर्ष 100 सर्जरी करने का लक्ष्य रखा गया है।