Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

23 साल पुराने मामलें में आप नेता संजय सिंह को बड़ी राहत

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिल गई है. यह राहत इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से मिली है. कोर्ट ने संजय सिंह को एमपी/एमएलए कोर्ट से मिली 3 महीने की सजा के मामले में जमानत दी है. 23 साल पुराने मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जमानत दी है. आप सांसद संजय सिंह के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद आप सांसद संजय सिंह ने आभार प्रकट किया है. उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले पर कहा कि माननीय हाईकोर्ट के निर्णय से सत्य की जीत हुई है, सत्यमेव जयते. हाल ही में आप सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से यह फैसला राहत भरी खबर है.