Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

वायनाड भूस्खलन में 84 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना ने संभाला मोर्चा

केरल के वायनाड में ऊंचाई पर स्थित गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद तबाह हुए मकान, उफनती नदियां और उखड़े हुए पेड़ों के दृश्य दिखाई दिए। भूस्खलन प्रभावित इलाकों तक सेना पहुंच चुकी है। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ समेत कई टीमें लगी हुई है।  

भारतीय सेना की टुकड़ी दोपहर 12 बजे तक चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंच गई। रस्सियों की मदद से सैनिकों को नदी पार कराई जा रही है, जो चूरलमाला के वार्ड नंबर 10 में बचाव कार्य में सहायता करने के लिए उफान पर है। 

केरल सरकार ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में कम से कम 84 लोगों की मौत हो चुकी है। पिनाराई विजयन सरकार ने आज और कल राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है।