Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

6 महीने का राशन, ट्रैक्टर-ट्रॉली बनेंगे होम स्टे

किसान संगठन दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में ट्रैक्टर से किसान घुस न पाएं, इसके लिए लाठियों और आंसू गैस के साथ जवानोंं की तैनाती की गई है. इधर किसानों का कहना है कि आप चाहें गोली चलाओ या फिर लाठी, हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा. जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर के आसपास के रिमोट एरिया और जिन रास्तों से वाहन नहीं जा सकते, वहां से पैदल ही किसानों का जत्था दिल्ली में घुसने का प्रयास करेगा.

1500 ट्रैक्टर और 500 से ज्यादा वाहनों के साथ पंजाब से किसानों ने दिल्ली कूच किया है. किसान दिल्ली में शम्भू बॉर्डर (अंबाला), खनोरी (जींद) और डबवाली (सिरसा) की तरफ से दिल्ली तक पहुँचने की कोशिश करेंगे. ट्रैक्टरों में करीब 6 महीने का राशन मौजूद है. शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पथराव की भी खबरे हैं. इधर पुलिस ने कंटीले तारों से किलेबंदी कर रखा है.