Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

50 Years Of Emergency: बीजेपी आज मनाएगी संविधान हत्या दिवस

25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। आज इसके 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी आज "संविधान हत्या दिवस" मना रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उस समय का आपातकाल असल में "अन्यायकाल" था। उन्होंने कहा कि यह कोई मजबूरी नहीं थी, बल्कि कांग्रेस की तानाशाही सोच और सत्ता की भूख का नतीजा था। शाह ने कहा कि 25 जून का दिन हमें यह याद दिलाता है कि कांग्रेस सत्ता पाने और उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह तय किया है कि हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके पीछे मकसद यह है कि लोग लोकतंत्र के उस काले दौर को भूल न जाएं।

शाह ने कहा कि अगर हम ऐसी घटनाओं को भूल गए, तो फिर से वैसा दौर लौट सकता है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा होगा। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जन्मभूमि है और यहां तानाशाही कभी स्वीकार नहीं की जा सकती। बीजेपी आज पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिनमें उस समय जेल गए लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।