Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

47 साल की महिला ने नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

 नेता अरुण कुमार पुथिला पर 47 साल की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले में बीजेपी नेता के खिलाफ दक्षिण कन्नड़ महिला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुथिला पर यौन उत्पीड़न के समय फोटो लेने और वीडियो बनाने का आरोप है. पुथिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल, मामला पिछले साल जून का है. महिला का आरोप है बेंगलुरु के पाई विस्टा होटल में बीजेपी नेता अरुण कुमार पुथिला ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. महिला का आरोप है कि इस दौरान उसने वीडियो बनाए और उसे लेकर ब्लैकमेल करना शुरू किया.