Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

त्रिपुरा में 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

त्रिपुरा के खोवई जिले में महादेवतिल्ला तिराहे से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा में 12 अप्रैल को टीटीएएडीसी चुनाव होने हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर खोवाई के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने अभियान चलाया। वाहन की तलाशी और पूछताछ के दौरान चारों व्यक्तियों ने खुद को बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले का निवासी बताया।

उनकी पहचान अब्दुल मियां, श्याममल मियां, खालल मियां और अब्दुल मजीद सोहाग के रूप में हुई। इनके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज या पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर खोवाई पुलिस स्टेशन ले जाया गया। खोवई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णधन सरकार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर निगरानी बढ़ाई गई।

प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति के नबीगंज और अन्य के मौलवीबाजार (बांग्लादेश) से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या तस्करी गिरोह सक्रिय तो नहीं है। इंस्पेक्टर सरकार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और उन्हें संबंधित अधिकारियों के सामने पेश किया जाएगा। साथ ही उनकी घुसपैठ के मकसद और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश के साथ लगभग 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। सीमाओं पर बाड़बंदी के बावजूद अवैध घुसपैठ, खासकर बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की आवाजाही, राज्य के लिए एक बड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक चुनौती बनी हुई है। टीटीएएडीसी चुनावों से ठीक पहले इस तरह की घटना ने राजनैतिक और सुरक्षा दोनों स्तरों पर हलचल तेज कर दी है।